
ओरछा पर्यटन नगरी के तीन वार्डों में गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर एक करोड़ बीस लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड 1 की आदिवासी आवास बस्ती में लगभग 70 लाख के कार्य का भूमिपूजन किया गया, साथ ही वार्ड 8 में ओरछा के वरिष्ठ नागरिक दामोदर केवट के हाथों से पूजन कराकर 25 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 10 में 25 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान वार्डों की कन्याओं का पूजन किया गया एवं उन्हें उपहार दिए गया। अतिथियों के साथ वार्ड की महिलाएं, अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल यादव, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विवेक तौमर, श्यामलाल कुशवाहा पार्षद, सन्तोष कुमार प्रजापति पार्षद आदि उपस्थित रहे।