
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी का
बुरा हाल है। मिडिल ईस्ट में बढ़े टेंशन और चीनी स्टॉक मार्केट की वापसी का असर भारतीय शेयर बाजारों पर साफ दिख रहा है। आज सेंसेक्स एक वक्त पर 900 अंक से अधिक लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी 50 25,000 के नीचे आ गया। हालांकि, बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक मार्केट में रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स 808.65 अंक या फिर 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,688.45 पर, वहीं निफ्टी 50 0.79 प्रतिशत या 200.25 अंक की गिरावट के साथ 25,049.85 अंक पर बंद हुआ। बता दें, यह लगातार पांचवा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है।
इस माहौल में भी 321 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 275 कंपनियों के शेयरों लोअर सर्किट लगा है।
आज दिन भर का हाल
शेयर बाजार में गिरावट
का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1 प्रतिशत या फिर 821 अंक की गिरावट के साथ 81,675.15 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 25,000 के नीचे आ गया। एनएसई 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,991.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
शेयर मार्केट भारी
गिरावट है। सुबह खराब शुरुआत के बाद बीच में रौनक जरूर लौटी थी, लेकिन बाजार एक बार फिर धराशायी हो गया है। सेंसेक्स 690.71 अंकों का गोता लगाकर 81,806 पर आ गया है। आज यह दिन का निचला स्तर 81756 तक आ गया था। जबकि, निफ्टी ने गिरावट का दोहरा शतक लगाया है। अभी यह 215 अंकों का गोता लगाकर 25034 पर आ गया है।