
Sanjay Raut on Himanta Sarma संजय राउत ने असम के सीएम से राहुल गांधी को अभी गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राहुल को गिरफ्तार करना है तो अभी करो। लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश की राजनीति बदल रही है शायद राहुल गांधी की जगह आपको भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। राउत ने कहा कि आगे क्या होगा ये किसी को नहीं पता।
एएनआई, मुंबई। Sanjay Raut on Himanta Sarma कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की हिमंत सरमा की टिप्पणी पर सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने कहा कि देश की राजनीति पूरी तरह बदल रही है, कहीं ये ना हो कि आपको गिरफ्तार कर लिया जाए।
कहीं आप ही गिरफ्तार न हो जाओ
राउत ने असम के सीएम से राहुल गांधी को अभी गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राहुल को गिरफ्तार करना है तो अभी करो। लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश की राजनीति बदल रही है, शायद राहुल गांधी की जगह आपको भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार किया जाएगा।
ममता और AAP पर कही ये बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पंजाब की मुख्यमंत्री के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि इन दोनों राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर हमेशा कुछ न कुछ भ्रम रहता है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हों या AAP, वे अकेले चुनाव लड़ेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे भाजपा की मदद करेंगे या उनके साथ जाएंगे। ये दोनों राज्य ऐसे हैं जहां सीट बंटवारे को लेकर हमेशा कुछ न कुछ भ्रम रहता है।