
दमोह के जबेरा विधानसभा से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी इन दिनों देवी मां की भक्ति में लीन हैं। उनके गृह ग्राम नोहटा के हनुमान मंदिर में विराजमान देवी प्रतिमा के समक्ष हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री का नाचते हुए वीडियो वायरल
गुरुवार को यहां पर मशहूर गायिका कविता पौडवाल अपने देवी गीतों की प्रस्तुति देने के लिए पहुंचीं। इस दौरान पर्यटन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी देवी मां के गीतों में लीन होकर नाचने लगे। उन्हें नाचते देख उनके साथ मौजूद कई समर्थक और जनप्रतिनिधि भी देवी मां के गीतों की धुन पर नाचते दिखे। देवी मां की भक्ति में लीन मंत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों हुए शामिल
बता दें कि लोधी के पर्यटन संस्कृति मंत्री बनने के बाद उनकी विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का पहला आयोजन है। सांस्कृतिक क्षेत्र की जनता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इस कार्यक्रम में दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।