
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना के पास एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान दमोह के लोको वॉर्ड निवासी 35 वर्षीय खुशहाल पाठक के रूप में हुई। खुशहाल दशहरे से गायब था। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। परिजनों ने बताया कि खुशहाल शराब पीने का आदी था।