
जिले के देहरी तिराहा पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग गया।
युवक ढाबा पर खाना खाकर अपने गांव जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। शनिवार सुबह 11 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, हर्बल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 43 साल निवासी ग्राम पनोता का रहने वाला है। खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके बच्चे छतरपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। रात में वह बच्चों के पास मिलने के लिए आया था। उसके बाद उसने एक ढाबा पर खाना खाया और बाइक से घर लौट रहा था, तभी देहरी तिराहे के पास तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सुबह 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।