
पन्ना जिले में अब भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है। शीतलहर के चलते खेतों और वाहनों पर ओस की बूंदे जमने लगी है। जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दरअसल जिले में बीते दो दिनों से भीषण ठंड पड़ने लगी है। बर्फीली हवाओं से सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क गया।
कृषि विभाग ने जारी की किसानों को चेतावनी
कृषि विभाग ने किसान को समझाइश दी है कि रात में खेत की मेंड़ों पर कचरा और खरपतवार आदि जलाकर विशेष रूप से उत्तर पश्चिमी छोर से धुआं करें। जिससे धुएं की परत फसलों के ऊपर से गुजर जाए। फसलों में खरपतवार नियंत्रण करना भी आवश्यक है। दलहनी फसलों जैसे अरहर में पाले के पड़ने की संंभावना है। इसलिए फसलों में स्प्रिंकलर के माध्यम से हल्की सिंचाई करने से शीतलहर चलने पर फसलों में पाला लगने का अलर्ट जारी किया है