
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और TMC नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी है। इस बीच बीजेपी ने TMC नेता महुआ मोइत्रा पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने ममता बनर्जी से महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई की मांग की है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर एक टिप्पणी की थी। महुआ मोइत्रा ने बीजेपी नेता के बयान को महिला विरोधी बताया था।
HIGHLIGHTS
- बंगाल में TMC और BJP के बीच जुबानी जंग तेज।
- ममता बनर्जी पर सुकांत मजूमदार की टिप्पणी से भड़की TMC।
- बीजेपी ने महुआ मोइत्रा पर लगाया फर्जी खबरें फैलाने का आरोप।
एएनआई, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और TMC नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी है। इस बीच बीजेपी ने TMC नेता महुआ मोइत्रा पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने ममता बनर्जी से महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा ने महुआ मोइत्रा पर की कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी, आपकी भ्रष्ट और निष्कासित सांसद फर्जी खबरें फैला रही हैं। बंगाल के लोग जानना चाहते हैं कि आपने उन्हें पहले ही बर्खास्त क्यों नहीं किया? वह जिस हिंसा की संस्कृति के बारे में बोल रही हैं, वह टीएमसी द्वारा पेटेंट कराया जाता है। कृपया उन्हें याद दिलाएं कि कैसे आपके प्रशासन की मिलीभगत के कारण हिंसा के बाद सैकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया और इतनी ही संख्या में उनकी हत्या कर दी गई।
सुकांत मजूमदार के बयान पर भड़की TMC
दरअसल, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर एक टिप्पणी की थी। सुकांत मजूमदार के इस बयान पर TMC नेता महुआ मोइत्रा ने हमला बोला। उन्होंने बीजेपी नेता के बयान को महिला विरोधी बताया था।
महुआ मोइत्रा ने सुकांत मजूमदार पर बोला हमला
महुआ मोइत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से एक भाषण दिया है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शारीरिक हिंसा का इस्तेमाल करने का आह्वान कर रहे हैं। यह पूरी तरह से शर्मनाक है। यह एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का अपमान करती है। प्रधानमंत्री नारी शक्ति की बात करते रहते हैं। बंगाल के भाजपा के अध्यक्ष ने हाल ही में जनता से मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने का आह्वान किया। हमने कभी ऐसी कोई बात नहीं सुनी।