
बीना के आंचवल वार्ड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अपने वित्त मंत्री कार्यकाल में बीना को तेल शोधक रिफाइनरी की सौगात दी थी और उनके प्रधानमंत्री रहते उन्होंने शुभारंभ किया। उनकी नीतियां पूरे विश्व ने अपनाई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव ने कहा कि
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार ने मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाया था। देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तब उन्होंने देश को मजबूती प्रदान की। भारतीय जनता पार्टी सरकार में इस तरह से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ जो सौतेला व्यवहार किया निंदनीय है उनको जो स्थान मिलना चाहिए था, वह नहीं दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश कैथोरिया, शशि मोहन तिवारी, ओमप्रकाश पासु, प्राण सिंह, राजाराम अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज सहित अन्य लोग शामिल थे।