
सागर के मौसम में बदलाव आया है। दिन के समय ठंड गायब हो गई है। दोपहर के समय धूप में तल्खी बढ़ने से लोगों को चुभन होने लगी है। हालांकि शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक बरकरार है। इस समय शाम और रात के समय ठंड पड़ रही है। अचानक मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। दिन का पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम पारा 14 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा है। सुबह 7 बजे से ही धूप खिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप में तल्खी बढ़ती गई। दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का हल्का अहसास हुआ।
फरवरी में ठंड का एक और दौर आएगा
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में ठंडक का एक और दौर आएगा। हालांकि कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। लेकिन पारे में गिरावट होगी। अगले चार दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में इनका असर कम रहेगा। इस कारण से अब बारिश के आसार नहीं है।
मौसम जानकारों के अनुसार, 1 से 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम-उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर प्रदेश में कम देखने को मिलेगा। रात में ठंड, दिन में धूप खिलेगी। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। दूसरे ओर दिन में धूप खिली रहेगी।
अभी यह सिस्टम है एक्टिव
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है। उत्तर-पूर्व भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। हालांकि प्रदेश में इसका असर कम ही रहेगी।
पिछले तीन दिनों का पारा
दिन | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
गुरुवार | 31.0 | 14.7 |
बुधवार | 30.9 | 13.2 |
मंगलवार | 27.6 | 11.6 |