
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दमोह के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 4 बजे अजब धाम (फतेहपुर) हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री अजब धाम परिसर में मंदिर दर्शन करेंगे। यहां वेद पाठ का अवलोकन करने के बाद ई-कार्ट से सभा स्थल जाएंगे। मंच पर संतों का आशीर्वाद लेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल स्वागत-उद्बोधन देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा।
शाम 4:45 बजे वे फतेहपुर हेलीपैड से नोहटा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। नोहटा में शाम 5 बजे पहुंचने के बाद नोहलेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। महोत्सव स्थल पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी स्वागत उद्बोधन देंगे।
मुख्यमंत्री यहां भी सभा को संबोधित करेंगे। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद शाम 5:45 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।