
पन्ना टाइगर रिजर्व में बुधवार की सुबह सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन पी-141 और उसके चार शावक के अठखेलियां करते नजर आए। उन्होंने कैमरे में यह नजारा कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बाघिन पी-141 के करीब छह महीने के शावक अपनी मां के साथ घूमते हुए नजर आए। जब पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर वन्य जीवों का प्राकृतिक सौंदर्य निहार रहे थे, तभी घास के बीच से बाघिन निकली। उसके पीछे तीन शावक भी दिखे, जो आपस में खेलते रहे। चौथा शावक घास में छिपा रहा।
पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे का वीडियो बनाया। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में 90 से अधिक छोटे-बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं।