
श्रीराम जन्म महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। नजरबाग मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी में राम भक्त घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वज का वितरण कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में लगभग 4 हजार घरों तक यह आमंत्रण पहुंच चुका है।
प्रभातफेरी कटरा बाजार से शुरू होकर बानपुर दरवाजा, दीक्षित मोहल्ला, पुरानी नझाई, हरिदास मंदिर मोहल्ला, नरया मोहल्ला, हिमाचल गली, बोरी दरवाजा और जवाहर चौक तक पहुंची। श्रीराम जन्म महोत्सव परिवार के सदस्य मोनू पंडा के अनुसार, अगले 15 दिनों में शहर के सभी 27 वार्डों में यह आमंत्रण पहुंचाया जाएगा।
6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नजरबाग मंदिर में श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 5 बजे शहर में विशाल शोभा यात्रा निकलेगी। भक्तों से रामनवमी के दिन घरों में घी के दीपक जलाने और आम के पत्तों के बंदनवार बांधने का आग्रह किया जा रहा है। इस अवसर पर नजरबाग मंदिर में भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। हिंदू नव वर्ष पर 1100 दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन होगा।