
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के पद्माकर नगर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय पति और बेटा खेत में फसल काटने गए थे। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रेखा पति बसंत ठाकुर उम्र 40 साल निवासी ग्राम सहावन बंडा हाल निवास पद्माकर नगर ने घर में फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के बेटे राज ठाकुर ने बताया कि माता-पिता और छोटे भाई के साथ किराए के मकान में पद्माकर नगर में रहता हूं। मैं और पिता गांव पर फसल कटाई के लिए गए थे। घर पर मां रेखा और छोटा भाई मयंक था। सुबह करीब 9 बजे मयंक ने फोन पर बताया कि मां ने घर के अंदर फांसी लगा ली। वह कुछ बोल नहीं रही है। उसकी बात सुनकर पिता के साथ घर पहुंचा। जहां देखा तो मां का शव फंदे पर झूल रहा था। मां को माइग्रेन की बीमारी थी। जिससे वह परेशान रहती थी। हालांकि मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।