
चैत्र नवरात्र के अवसर पर शहर में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार रात जय स्तंभ और कटरा बाजार में महा आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने माता रानी और भगवान श्री राम की आरती उतारी।
प्राचीन छोटी देवी मंदिर में 9 दिवसीय मेला लगा है। सुबह से मंदिरों में महिलाएं जल चढ़ाने पहुंच रही हैं। सुबह और शाम को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्री राम जन्मोत्सव परिवार की ओर से रामनवमी के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन समिति सदस्य अजय सिंह गौर के अनुसार, प्रतिदिन दो अलग-अलग स्थानों पर महा आरती हो रही है।
आज नायको का मोहल्ला में बांके बिहारी मंडल माता रानी और भगवान श्री राम की महा आरती करेगा। शोभायात्रा मार्ग की सजावट का काम प्रारंभ हो गया है। मार्ग पर भगवा ध्वज और झालर लगाई जा रही हैं। सुबह की प्रभात फेरी और शाम की महा आरती से पूरे शहर में धार्मिक माहौल बन गया है। इन आयोजनों में समाज के सभी वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं। ये कार्यक्रम 5 अप्रैल तक चलेंगे।