
सागर में अवैध कॉलोनियां विकसित करने और प्लाट बेचने वाले तीन दर्जन से अधिक कॉलोनाइजर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 13 मई तक नोटिस का जवाब मांगा गया है। नोटिस में बिना अनुमति छोटे-छोटे भूखंड करना अवैध कॉलोनी विकसित व प्लॉटिंग की श्रेणी में आना बताया गया है।
यह मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 का उल्लंघन है। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर द्वारा प्रतिवेदित किया गया।
इन लोगों को जारी किए नोटिस
कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि सागर अनुविभागीय अधिकारी अदिति यादव ने 31 अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।
- कॉलोनाइजर खेमचंद पिता किशन लाल यादव
- फर्म श्री गोविंद संगठन पार्टनर विजयदीप पिता संतोष पटेल
- चंद्रलोक संगठन पार्टनर अमित पिता महेंद्र कुमार
- श्री बालाजी सरकार बिल्डर्स एंड डेवलपर्स पार्टनर कपिल प्रताप प्रकाश चंद्र साहू राहुल पिता कमलेश प्रसाद केसरवानी
- मोहन पिता हुलासी राम अनीता पिता भोला प्रसाद पटेल
- नमन पिता नरेंद्र कुमार सोनी सुधीर रमेश कुमार रजक
- राजेंद्र शैलेंद्र सचिंद्र बृजेंद्र पिता महेश कुमार शाडिल
- ओम एसोसिएट भागीदार विकास पिता दिनेश कुमार जैन शुभम पिता संजय कुमार सिंघाई सिमरजीत सिंह पिता लखन सिंह
- आशीष रजक पुत्र गोरेलाल
- दयाराम पिता भगवान दास पटेल
- प्रमोद पिता दीनदयाल यादव
- हरीश सच्चानंद पंजवानी विजय रामनारायण गौतम वीरेंद्र सुंदरलाल पटेल
- राजेश नाथूराम सैनी
- विक्रमादित्य सूर्यकांत शर्मा संदीप राजकुमार जैन
- अभिषेक ओंकार श्रीवास्तव संदीप पी एल यादव
- अंकित निहालचंद अक्षय जगदीश गुरु
- नारायण दास भगवान दास की सर्वानी राहुल रोहित भगवान दास केसरवानी पुष्पा देवी वीरेंद्र
- साहिल सुरेंद्र जैन निखिल रामचंद्र काशीराम अमोल शकील
- दशरथ रामेश्वर पटेल राजेश भगवानदास
- शीला संतोष सिंह
- सुषमा दिलीप सिंह ठाकुर
- नीरज प्रेमचंद जैन जितेंद्र भैया लाल जैन
- गुरु धाम एसोसिएट पार्टनर निलेश राजकुमार जैन विकास दिनेश कुमार जैन संजय रमेश चंद्र सिंगई
- अंकित राम मनोहर नगर दीपक हर प्रसाद पटेल
- गोल्डी उमाशंकर केसरवानी
- मनोज बीपी दुबे
- संदीप पीएल यादव
- ऋषिकांत रामनारायण गौतम
- मनमोहन गजाधर पटेल करण सीताराम शिल्पी
- वीरेंद्र देवकरण अजुद्दीन अक्षय जगदीश गुरु
- हुकुम गणेश यादव सौरव ऋषि तिवारी मोती नगर सागर आदि शामिल हैं।