
सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नरवा के पास यात्री बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर घायल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
राम सिंह यादव निवासी बुढ़ाना साले देवेंद्र यादव (29) साल के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह साथ में गैस की टंकी लिए थे।
शाहगढ़ से शिवपुरी जाते समय टीकमगढ़ की ओर से आ रही बस क्रमांक एमपी 36 पी 0540 से बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में जीजा-साले बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में देवेंद्र और राम सिंह यादव गंभीर घायल हुए। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक के बाद देवेंद्र यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी स्थिति नाजुक है।