
Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में देश भर में इस चुनाव को लेकर हचलच तेज है। एक ओर जहां इंडी गठबंधन अपनी ताकतें झोंकने में लगी है तो वहीं भाजपा भी अपनी रणनीति सेट करने में पीछे नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसे लेकर पार्टी के सभी दिग्गज नेता एक्टिव हैं।
Jharkhand Politics : भाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाने पर मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सात नंबर जोगीटांड में पार्टी कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने साव का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही मिली नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सुरेश साव ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलकर तन-मन से समर्पित होकर पार्टी का काम करेंगे।
धनबाद लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान महादेव दास के नेतृत्व में भोला दास, बिक्की पासवान, अरुण शर्मा, प्रकाश पासवान, बिनोद दास, अजय पासवान, नागेश्वर दास, सहित चंगु दास, मिथुन भुंईया, तुलसी ठाकुर आदि भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि पूरे देश में हर घर जल नल योजना से पानी पहुंच रहा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के विधायक की नाकामी के कारण जोगीटांड़ में पानी के लिए ग्रामीण आज भी त्रस्त हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह की जनता इस विधायक से त्रस्त हैं। मौके पर अनिल वर्मा, ईनोद साहू, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।