
जबलपुर के मड़ई इलाके में मस्जिद निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है।
हाल ही प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को क्लीन चिट दे दी। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरोध में कलेक्टर का अर्थी जुलूस निकाला। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
प्रशासन से फैसले की समीक्षा करने की मांग
विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से फैसले की पुन: समीक्षा करने की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच नियमानुसार की गई है और जो भी साक्ष्य मिले, उनके आधार पर रिपोर्ट बनाई गई है।
हिंदू संगठनों ने लगाए ये आरोप
- खसरा नंबर 169 की जमीन पर मस्जिद निर्माण किया गया है।
- वक्फ बोर्ड के नाम पर मात्र 1000 वर्ग फीट भूमि का आवंटन है।
- मस्जिद का निर्माण करीब 3000 वर्ग फीट में कर दिया है।
- मस्जिद की आड़ में अवैध रूप से मदरसा संचालित होने का भी आरोप।
- मस्जिद कमेटी ने मामला हाईकोर्ट में दायर किया था, लेकिन दस्तावेज न होने के चलते केस वापस लेना पड़ा।
