
सागर के गढ़ाकोटा में सुनार नदी पर बने बड़े पुल से मंगलवार के दिन 17 वर्षीय किशोर ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू कराई। लेकिन लड़का नहीं मिला। जिसके बाद एसडीईआरएफ की टीम सागर से बुलाई गई। टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बाइक सवार गढ़ाकोटा में बने बड़े पुल पर पहुंचा। उसने बाइक पुल पर खड़ी की और नदी में कूद गया। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू कराई। लेकिन अंधेरा होने से लड़के का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने पुल पर खड़ी बाइक के नंबर की मदद से नदी में कूदने वाली लड़के की जानकारी निकाली। मोबाइल नंबर मिलने पर परिवार वालों को सूचना दी।
बाछलोन का रहने वाला है मृतक
जानकारी मिलते ही परिजन गढ़ाकोटा पहुंच गए। उन्होंने लड़के की पहचान राजेश पिता दामोदर कुशवाहा उम्र 17 साल निवासी बाछलोन के रूप में की। जिसके बाद मंगलवार सुबह सागर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची। सुनार नदी में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब डेढ घंटे की सर्चिंग के बाद राजेश का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
