जबलपुर के मोमिन ईदगाह में सोमवार शाम को चार्ज देने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई।
इस दौरान पांच स्थानों की पुलिस एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची और नई कमेटी को ताला तोड़कर चार्ज सौंपा। पुरानी कमेटी के सदस्यों ने इस बीच हंगामा किया। जिसे लेकर तकरीबन 7 से 10 लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी भी की।
दरअसल वक्फ बोर्ड के आदेश पर पुरानी कमेटी का कार्यकाल खत्म होने के बाद नई कार्यकाल कमेटी को जनवरी में प्रभार सौंप दिया गया था, लेकिन पुरानी कमेटी ने चार्ज देने से मना कर दिया। जिसके बाद नई कमेटी के लोग के बोर्ड पहुंचे। यहां से आदेश दिया गया कि नई कमेटी ही अब ईदगाह का कार्यभार संभालेगी।
इसके बाद भी जब चार्ज नहीं दिया गया तो आखिरकार एसडीएम के निर्देश पर पांच स्थानों की पुलिस ईदगाह पहुंची जहां पर पहले तो पुरानी कमेटी को समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने जबरन उन्हें गिरफ्तार करते हुए नई कमेटी को चार्ज सौंपा।
पुरानी कमेटी के लोग जो ईदगाह में जबरन ताला लगाकर बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से अलग करने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने प्रशासन की बात नहीं मानी तो जबरदस्ती वहां से अलग करते हुए गिरफ्तार किया गया। एसडीएम के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी को भी पुलिस लाइन में रखा गया है।
एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि
ईदगाह में मौजूद पुरानी कमेटी का कार्यकाल खत्म हो गया था। नई कमेटी को चार्ज देने का वक्फ बोर्ड ने आदेश दिया गया था। नई कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में भी आवेदन दिया था। यहां से भी आदेश दिया गया था। इसके बावजूद पुरानी कमेटी चार्ज नहीं सौंप रही थी। इसलिए कानूनी कार्रवाई करते हुए नई कमेटी को चार्ज दिलवाया गया है।