पन्ना के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जाएंगे।
स्थानीय रहवासी सलमान खान ने बताया कि बुधवार, 29 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे वे धरम सागर के बाबा घाट के पास गए थे। तभी उन्हें पानी में नवजात का शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलने के बाद डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।