
Damoh News: लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल चौराहे के पास स्थानीय मानस भवन से यह कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी।
आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के मार्गदर्शन में दमोह शहर में एक कलश यात्रा निकाली गई।
अस्पताल चौराहे के पास स्थानीय मानस भवन से यह कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी। बुंदेली गीतों के साथ प्रस्तुति देते कलाकार और सिर पर कलश रखकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती महिलाओं की टोली पूरे शहर में घूमी। इस कलश यात्रा का शुभारंभ करने के लिए कलेक्टर सुधीर कोचर मानस भवन पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया।
मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने का काम
दो दिन पहले ही कलेक्टर कोचर ने कलेक्ट्रेट से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया था। यह रथ क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है। इस रथ के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी भी क्षेत्रीय स्तर पर मौजूद रहते हैं, जो लोगों में मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने का काम कर रहे है। कलेक्टर कोचर का कहना है कि मतदान एक पर्व के समान है, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।