
हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।\\
छिंदवाडा में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से चौरई जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। चौरई मार्ग पर इसरा उमरिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को पहियों तले रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कुकड़ा जगत ताज नगर निवासी 63 वर्षीय महफूज पिता अब्बास अली गुरुवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से शाम करीब पांच बजे चौरई निकले थे। रात को परिजनों को सूचना मिली कि महफूज हादसे का शिकार हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। आज पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया, और केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पानी में डूबने से बच्चे मौत
इधधर, खेल-खेल में पानी के टांके में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दमुआ के नंदौरा निवासी जयसिंह लौबो अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी वियांशी के साथ गांगीवाड़ा में रह रहा था। गुरुवार के दिन दंपत्ति काम पर लगे थे, इस दौरान वियांशी खेलते वक्त पानी के टांके में गिर गई। परिजन उसे निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।