
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां हथिनी अनारकली और पूनम अपने-अपने बच्चों के साथ टहलती हुई दिखाई दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है। यहां पर केवल बाघ और चीते ही नहीं हैं। बल्कि यहां की हथिनी भी काफी प्रसिद्ध है। यह वही प्रसिद्ध हथिनी है, जो टाइगर का रेस्क्यू करने में अपना सहयोग देती है। जहां एक साथ दो हथिनी अनारकली और पूनम दिखाई दीं, जो अपने बच्चों के साथ थी, जिसका वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि यह फोटो और वीडियो कब का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जहां दो मां अपने बच्चों के साथ टहल रही हैं और आसपास के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है।
बता दें कि..
अनारकली वही हथिनी है, जिसकी प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। जिसे देखकर हर कोई हैरान था, हर कोई उसके बारे में जानना चाह रहा था। जहां दो महीने बाद वह इस बार दिखाई दी है।