
दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में आने वाले सागौनी कला गांव मे रविवार को घर पर खेल रहे दो सगे भाइयों को करंट लग गया, जिसमे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।
सागौनी कला गांव के सुनील अहिरवार के दो बेटे कार्तिक 7 वर्ष और दूसरा अभि 5 वर्ष अपने घर पर खेल रहे थे। बारिश के चलते घर की दीवारें गीली थी, इस कारण दीवार में अर्थिंग के साथ करंट भी फैल गया। खेलते समय दोनों भाइयों ने जैसे ही दीवार को टच किया दोनों को जोर से करंट लगा। गंभीर हालत में परिवार के लोग अपने दोनों बच्चों को लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे जहां बड़े बेटे कार्तिक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।