
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरदा विद्यालय में गुरुवार को विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यालय में सबसे पहले प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया गया। जिसमें विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद इसमें भाग लेने वाली सभी छात्राओं और छात्रों को सम्मानित किया गया और उनका पुष्प वर्षा कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भारतीय संस्कृति के संस्कारों से आर्थिक शिक्षा, भारतीय इतिहास और आध्यात्मिकता से परिचय कराया। नैतिक शिक्षा की जानकारी देकर बच्चों को आदर्श नागरिक बनकर देश और राष्ट्र सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक हेमलता कोली, आशीष जैन, नरेंद्र तिवारी, उमेश कुमार खरे, हेमलता अहिरवार मौजूद रहे।