
राजधानी भोपाल में नवयुग प्रवर्तक बहुदेशीय सर्व कल्याण समिति द्वारा 31 अगस्त 2 सितंबर 2024 तक तीन दिवसीय ‘बुंदेली समागम’ का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता मुकेश तिवारी, ‘पंचायत’ की अभिनेत्री सांविका (रिंकी) पहुंचेगीं।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का संवाद भी होगा। बता दें कि इस आयोजन का उद्देश्य बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, और कला को संरक्षित और प्रचारित करना है।
यह होंगे शामिल कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी बुंदेली संवाद होगा, जबकि ‘पंचायत’ वेब सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का रोल करने वाली अभिनेत्री सांविका भी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। वे बुंदेली पंचायत में अभिनय का जौहर दिखाएंगी। इसके अलावा प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अम्बर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगी।
वहीं, इंडियन आइडियल फेम वैशाली रैकवार की आवाज में सुरीले गीतों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, बुंदेली महिमा संवाद में कवि सुमित ओरछा बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवायेंगे।