
शेयर मार्केट आज तेजी के साथ खुला लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मामला बदल गया। बीएसई सेंसेक्स में 1000 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी 21,300 से नीचे आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है।
ई दिल्ली: शेयर मार्केट आज तेजी के साथ खुला लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मामला बदल गया। भारी बिकवाली के कारण बीएसई सेंसेक्स में 1000 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी 21,300 से नीचे आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। 3.15 मिनट पर सेंसेक्स 1046.09 अंक यानी 1.46% गिरावट के साथ 70,394.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 329.40 अंक यानी 1.53% गिरावट के साथ 21,242.40 अंक पर आ गया। इस गिरावट में रिलायंस और एचडीएफसी बैंक की सबसे बड़ी भूमिका रही। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सेज में बिकवाली का ज्यादा असर दिखा और इनमें करीब तीन फीसदी गिरावट आई। इस प्रोसेस में दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। बीएसई लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप गिरकर 366 लाख करोड़ रुपये रह गया।
ग्लोबल बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू मार्केट में गिरावट रही। बैंक, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में गिरावट रही जबकि फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी में आई गिरावट में रिलायंस और एचडीएफसी बैंक का आधे से ज्यादा योगदान रहा। जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया और लाल सागर में तनाव से निवेशकों में चिंता है। अगर कुछ गड़बड़ होती है तो मार्केट पर इसका असर होगा। विदेशी निवेशकों ने दो महीने तक भारत में खरीदारी की थी लेकिन इस महीने वे अब तक 13,000 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं।