
केन्द्रीय सामाजिक न्याय-अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शनिवार को रीवा प्रवास पर थे। रीवा में उन्होंने जिला निशक्त पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया। पुर्नवास केन्द्र में उन्होंने दिव्यांग युवक उत्कर्ष मिश्रा को बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल भेट की। उन्होंने कहा कि उत्कर्ष का इलाज दिल्ली स्पाइन इंजुरी सेंटर में कराया जाएगा। जिसमें आने वाले खर्च का वहन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने जिला निशक्त पुर्नवास केन्द्र के कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष, फिजियो थैरेपी यूनिट और ऑडियोलॉजिस्ट कक्ष का भी जायजा लिया। जहां संचालित सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय मंत्री से पुर्नवास केन्द्र के लिए अनुदान राशि की मांग की गई। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रीवा से मेरा व्यक्तिगत संबंध है। रीवा मेरी कर्म स्थली रही है। मैं रेडक्रास सोसायटी, जिला निशक्त पुर्नवास केन्द्र के विकास के लिए पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पुर्नवास केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।