
मुम्बई अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्य माता घोषित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा यह निर्णय बेहद स्वागत योग्य है। हम दोनों संगठनों की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का ऐसे साहसी निर्णय लेने के लिए एवं देश में सर्वप्रथम गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते और बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं। आगे कहा हम अब देश के प्रधानमंत्री जी से अपील करते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देकर भारतीय परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित करें। यदि गौ रक्षा और भारत माता को राज्य माता की उपाधि भारत में नहीं दी जाएगी और पूरी दुनिया के लोग श्री माता को राज्य माता की उपाधि नाहीं दे सकते इसलिए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। गाय सथका पालन करती है। सबका पोषण करती है। इसलिए वह सबको माता है।