
दमोह से हिंडोरिया कुंडलपुर जाने वाले मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बाइक चालक पेड़ से टकरा गया। इस बाइक पर उसके साथ 3 मासूम भी सवार थे।
गंभीर रूप से घायल चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक मासूम की मौत हो गई है। 5 वर्षीय मासूम बच्ची को गंभीर हाल में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पिता और एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायल बाइक सवार कोमल अठया ने बताया कि वह पूजन के लिए अपने गांव छापरी करंजू बाइक से जा रहा था। उसके साथ उसके दो बेटे और एक बेटी भी थे। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक करैया रेलवे फाटक के पहले पेड़ से टकरा गई।
उसने बताया कि हादसा कैसे हुआ उसे खुद समझ नहीं आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए।
बेटे और बेटी की मौत
दलबीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कोमल अठया के सात वर्षीय बेटे आनंद अठया की मौत हो गई है। वही शांति (5) की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। छोटे बेटे महेंद्र अठया को पिता के साथ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।