
दमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के सादपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे 37 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 33 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर सिंगपुर के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे अपने निजी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
तेरहवीं में शामिल होने मड़ियादो से मदनपुर जा रहे थे सभी लोग
पसागर के बड़ा के पास अबदापुर से सभी लोग मड़ियादो के पास मदनपुर गांव में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सादपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। हादसे में 27 महिलाएं, चार पुरुष और तीन छोटे बच्चे घायल हुए। कुल 33 घायल लोगों में से 8 महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
अपने निजी वाहनों से सरपंच ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे अपने दोनों पिकअप वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज बटियागढ़ अस्पताल में ही किया जा रहा है।
गंभीर घायलों के नाम
- जनक रानी पति नोने सिंह
- शीला गौड़ पति सुदामा गौड़
- माया पति रूप सिंह
- चेता पति कुंजन
- शीला रानी पति गुलज़ार सिंह
- माया पति किशोरी
- माया पति भगवान दास
- ज्ञानबाई पति वीर सिंह
घायल जिनका बटियागढ़ में हुआ इलाज
- सेमरानी
- विद्या रानी
- फूला बाई
- फूला गौड़
- अंशिका
- कमल रानी
- विद्या रानी
- गुलाब रानी
- रवि सिंह
- गोवर्धन
- शीलरानी
- दशोदा