
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के भटिया गांव में शुक्रवार शाम खेत में काम करते समय दो पक्षों में विवाद के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद युवक मदन को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। जिसके बाद से मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव में खेत में काम करते समय मृतक मदन पिता राम प्रसाद रजक 41 का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। पहले उनके बीच धक्कामुक्की होती रही। फिर विवाद बढ़ गया। जिसमें धक्का लगने से मदन घायल हो गया। परिजनों ने गांव के अमर लोधी, लक्ष्मण लोधी, हुकुम लोधी पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस बात की जानकारी भी ली रही है की मौत कैसे हुई है। शव अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा।