
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार में कैबिनेट व गृहमंत्री रह चुके कैप्टन जयपाल सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने पन्ना के अजयगढ़ चौराहे स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार शाम 5 बजे इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
कैप्टन जयपाल सिंह ने 1980 से राजनीति की शुरुआत की। 1980 में ही पवई चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस की अर्जुन सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया। दरअसल, कैप्टन जयपाल सिंह गांधी परिवार के करीबी रहे।उन्हें पहली बार मे ही कांग्रेस सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 1985 में फिर पवई विधानसभा से चुनाव लड़े 25807 मत पाकर जीत दर्ज की।
भाजपा के लोकेंद्र सिंह को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद मोती लाल बोरा सरकार में गृह मंत्री बने। कांग्रेस केंद्र और प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कांग्रेस के लिए कार्य किया।