
दमोह के कीर्ति स्तंभ चौराहे पर मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, रंगोली और मध्य प्रदेश गान का आयोजन किया गया। इसमें शहर के स्वयंसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और महिलाओं ने दीप जलाकर मध्य प्रदेश का गान किया। इस मौके पर दमोह विधायक व प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कुछ समय से मध्य प्रदेश का गान कम गया जा रहा था और यह सुनाई भी काम देता था, लेकिन इस बार फिर इसे जाग्रत किया गया है।
यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इस गान में सब कुछ समाहित है। प्रदेश की तरक्की हो यही सब की कामना है। यहां पर सभी संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर 69 दीये जलाए और प्रदेश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने बहुत खूबसूरत रंगोली बनाई।