
दमोह जिले के मुहली और झापन के बीच मुख्य मार्ग से निकल रहे सागर में पदस्थ डीएफओ के सामने रविवार रात को 10 फीट लंबा अजगर आ गया। उसने एक शिकार निगल रखा था। उसी समय कई और लोगों का वहां से निकलना हुआ तो डीएफओ ने ट्रैफिक को रोक दिया, ताकि अजगर सुरक्षित वहां से निकल सके।
बता दें कि दमोह के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों के अलावा सैकड़ों प्रजाति के जीव-जंतु भी हैं। इनमें बड़ी संख्या अजगरों की है। डीएफओ हेमंत यादव ने बताया कि यदि वे तेज रफ्तार वाहन को नहीं रोकते तो शायद अजगर को नुकसान हो सकता था। ये वही रास्ता है जहां पूर्व में कई बार लोगों ने बाघों को गुजरते देखा है।