
सागर में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।मंगलवार सुबह 8 बजे तक कोहरे छाया रहा। हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ी है। धूप तेज होने से ठंड से राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल पहली बार रात का तापमान 15 डिग्री पर आया है। रात का तापमान गिरने से रात और सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ा है। दिन का तापमान भी कम हुआ है। यह 30 डिग्री के आसपास है।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आएंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट आ सकती है। नवंबर आखिरी तक तेज ठंड शुरू होने का अनुमान है। दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।