
पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं नगर के कोतवाली तिराहे पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा के असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त की है। दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। उनकी फसलों को जलाकर नुकसान पहुंचाया गया।
बीजेपी ने वोटर्स में डर का माहौल पैदा किया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने बताया कि 13 नवम्बर को मध्य प्रदेश की दो विधानसभा क्षेत्र विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की वोटिंग हुई। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आम मतदाताओं को वोट डालने से वंचित कर उनमें भय का वातावरण निर्मित किया गया। भाजपा लोकतंत्र और दलित विरोधी पार्टी है। गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आदरणीय मनीष मिश्रा, देवेंद्र यादव, शशीकांत दीक्षित, रेहान मोहम्मद, भूपेंद्र सिंह, अनीश खान, राज बहादुर पटेल, अंकित शर्मा, वासुदेव बुंदेला, कदीर खान, देबू गौड़, सुनील अवस्थी, सरदार यादव, अनुज श्रीवास, रामगोपाल शिवहरे, रियासत खान, गुड्डा खान सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।