
दमोह जिले के हिंडोरिया थाने की बांदकपुर चौकी में करौंदी नाला के पास शुक्रवार रात बाइक फिसल गई। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। काफी देर तक दोनों सड़क पर पड़े रहे। रात करीब 11 बजे किसी राहगीर ने घायलों को देखा, तो बांदकपुर चौकी पुलिस को खबर की। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जा सका। फिलहाल, दोनों अस्पताल में भर्ती है।
सचिन रैकवार अपनी बहन शिवानी के साथ बांदकपुर से गांव बनवार जा रहा था। रास्ते में बाइक फिसल गई। सचिन के पैर में गंभीर चोट आई है। शिवानी के हाथ-पैर में चोट आई। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर मधुर चौधरी ने दोनों का इलाज किया। दोनों घायल बनवार क्षेत्र के थे, इसलिए बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव को खबर मिली, तो उन्होंने परिजनों की खोजबीन की। देर रात करीब 2:00 बजे दोनों घायल बच्चों के माता-पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल, दोनों भाई-बहन अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।