
जबलपुर में देर रात 42 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। गंभीर घायल अशोक वंशकार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जो कि घमापुर थाना के लाल मिट्टी के पास रहता है।
देर रात किसी काम से जब वह कटंगी बाइपास होते हुए वापस अपने घर जा रहा था, उसी दौरान तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली युवक के हाथ में लगी हुई है।
तीन लोगों ने युवक पर किया हमला
घायल घमापुर निवासी अशोक वंशकार जो की रेत का काम करता है। शुक्रवार की देर रात वह किसी काम से कटंगी गया हुआ था। रात को जब वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह माढ़ोताल थाना के कटंगी बाइपास के पास पहुंचा तभी बाइक पर सवार तीन लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग होते देख अशोक वहां से भागने लगा, इस दौरान उसके हाथ में गोली लगी। बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद काफी देर तक युवक वहीं पर छिपा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को दी थी।
रॉयल्टी को लेकर विवाद में फायरिंग
घायल के छोटे भाई विनोद वंशकार ने बताया कि उसका भाई रेत का काम करते हैं। रॉयल्टी को लेकर अशोक को गोली मारी गई है। बताया कि जबलपुर के ही रहने वाले तीन युवक मोनू राजपूत, नीरज तिवारी और मोहित राजपूत ने गोल मारी हैं।