
सागर की अशोक विहार कॉलोनी में सांप घुस गया। सांप घर में तुलसी के गमले में छिपा बैठा था। जैसे ही घरवालों ने सांप देखा तो वह घबरा गए। तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही भापेल से स्नेक कैचर बबलू सागर पहुंचे। अशोक विहार कॉलोनी में पहुंचकर उन्होंने सांप का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप घर के दरवाजे पर रखे तुलसी के गमले में छिपा था। जिसे कुछ देर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया।
स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि गुरुवार रात अशोक विहार कॉलोनी में कैलाश देवरिया के घर में सांप था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप रैट स्नेक प्रजाति का है। वह करीब 4 फीट लंबा है। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। यह सांप बेहद फुर्तीला होता है। अक्सर पेड़ों या झाड़ियों में पाया जाता है। हालांकि रैट स्नेक विषैला नहीं होता है। इसलिए इस सांप से डरने की जरूरत नहीं होती है।