
रीवा के तराई अंचल में तेंदुए ने आज (शुक्रवार) दोपहर दहशत फैला दी। रोज की तरह ग्रामीण खेत में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर चार ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक शंकरगढ़ अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं अब हमले के बाद छिपे बैठे तेंदुए को खोजने पुलिस और वन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घटना यूपी से सटे जनेह थाना क्षेत्र के खदेलवाल गांव की है।
थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि तेंदुआ सरसों के एक खेत में घात लगाकर बैठा था। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में रामसागर कोल (55), भैरव प्रसाद कोल (50), सूरज कोल (16), बृजलाल कोल (57) शामिल हैं।

