
सागर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ा है। दिन के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने और सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ी है। रात के समय कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सागर में 24 घंटों में रात के तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 8.7 डिग्री से दर्ज हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। थे। शुक्रवार को सुबह से धूप खिली। लेकिन सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठंड का अहसास हुआ। दोपहर के समय धूप में तल्खी बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
8 फरवरी को सिस्टम एक्टिव होने से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी-उत्तर भारत में गुरुवार को 12.6 किमी ऊपर 231 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। इस कारण से प्रदेश में भी कंपकंपी देखने को मिली। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सिस्टम के असर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले तीन दिनों का पारा
दिन | दिन का पारा | रात का तापमान |
गुरुवार | 25.1 | 8.7 |
बुधवार | 28.1 | 16.0 |
मंगलवार | 32.7 | 16.8 |