
रीवा में कुत्ते नवजात के शव को नोंच रहे थे। लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया। पुलिस को जानकारी दी। मामला सेमरिया थाना इलाके के कुलैरा गांव में शुक्रवार सुबह का है।
पुलिस के मुताबिक, नवजात का शव दो-तीन दिन पुराना है। उसका एक पैर नहीं है। इसे पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजन का भी पता लगा रहे हैं।
सेमरिया थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने कहा-
अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी तक जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है। बच्चे के परिजन का जल्द पता लगा लिया जाएगा।