
पन्ना जिले में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर टोरिया में दो पक्षों के बीच हिंसा हुई।
विवाद के दौरान अमन यादव ने अपने पिता मिठाई लाल यादव की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली 35 वर्षीय अंजू अहिरवार को लग गई। घायल महिला को तुरंत अजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने लिया आरोपियों को हिरासत में
सूचना मिलते ही हनुमतपुर चौकी और अजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अमन यादव और उसके पिता मिठाई लाल यादव को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद पर दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।