
गोहलपुर में चांटा मारने के विवाद में चली गोलियां
गोहलपुर थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में रहने वाले दीपक चौधरी और अंबर चौधरी आपस में दोस्त थे। बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। देर रात करीब 12 बजे फिर आमना-सामना हुआ और अंबर ने दीपक को चांटा मार दिया। इस बात से नाराज दीपक कुछ देर बाद अपने भाई बिस्सू चौधरी के साथ अंबर के घर पहुंचा और वहां उसकी बहन पूजा के साथ मारपीट की।
शोर सुनकर जब अंबर बाहर आया, तो दीपक और बिस्सू ने उस पर एक के बाद एक छह गोलियां चला दीं। इसमें दो गोलियां अंबर के सीने और हाथ में लगीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल अंबर को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गोहलपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,