
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 का एक शावक पिछले एक सप्ताह से लापता है। बाघिन ने 8 महीने पहले चार शावकों को जन्म दिया था। तीन शावक अभी भी मां के साथ हैं। पार्क प्रबंधन ने शावक की खोज के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। तीन हाथियों का दल पीपर टोला के घास मैदान में तलाश कर रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें जंगल में उतारी गई हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार, पर्यटन सीजन की शुरुआत में चारों शावक दिखाई दे रहे थे। ये शावक अक्सर अपनी मां के साथ खेलते हुए नजर आते थे। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहे हैं
बाघिन पी-141 और उसके शावक पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे हैं। एक शावक के गायब होने से पार्क प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। प्रबंधन शावक की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
