
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में पदस्थ 300 से अधिक न्यायाधीशों के तबादले किए हैं। ये तबादले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर किए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह आदेश 27 मार्च को जारी हुए है।
रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाईकोर्ट में ओएसडी (जिला स्थापना) के पद पर पदस्थ मुकेश रावत को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
इन न्यायाधीशों के हुए तबादले और पदोन्नति
- 46 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और न्यायिक मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया।
- 159 सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) को पदोन्नत कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में पदस्थ किया गया।
- 109 सिविल जज (वरिष्ठ खंड) और न्यायिक मजिस्ट्रेट का भी तबादला किया गया।