
बीना में चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिरों में पूजन किया। घरों में कुलदेवी की पूजा की गई। मां जागेश्वरी शक्तिपीठ, गायत्री शक्तिपीठ और प्राचीन देवी मंदिर में सुबह से ही पूजन शुरू हो गया। शीतला माता मंदिर, कात्यायनी मंदिर और माहेश्वरी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गई।
कन्या पूजन किया गया
कृषि उपज मंडी स्थित देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी पूजन हुआ। कई स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। रविवार को नवमी के अवसर पर हवन और पूजन के साथ नवरात्र की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन रामनवमी पर भगवान राम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे अलग-अलग हनुमान मंदिरों और राम मंदिरों में आरती होगी।
भगवान के जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 4 बजे नरसिंह मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है। नरसिंह हिंदु संगठन ने शहर के मुख्य मार्गों पर भगवा ध्वज लगाए हैं।